बस्तर में नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाला कुख्यात नक्सली चैतू उर्फ़ श्याम दादा ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ 10 अन्य माओवादियों ने भी हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए पुलिस के सामने हथियार डाल दिए।
जानकारी के मुताबिक, सभी नक्सलियों ने आईजी पी. सुंदरराज और एसपी के समक्ष सरेंडर किया।
Comments (0)