मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ा। कई शहरों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी, तापमान कई जगह 5 डिग्री के करीब।
मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड ने तीव्र रूप ले लिया है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, वहीं घने कोहरे ने दृश्यता (Visibility) को भी प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, शहडोल, धार और नरसिंहपुर जिलों में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दो नए मौसम सिस्टम सक्रिय होने से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। राज्य के 25 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि कई स्थानों पर तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
कुछ प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान
- राजगढ़: 5.6 डिग्री सेल्सियस
- पचमढ़ी: 5.2 डिग्री सेल्सियस
- इंदौर: 6.4 डिग्री सेल्सियस
- रीवा: 7.2 डिग्री सेल्सियस
- उमरिया: 7.2 डिग्री सेल्सियस
- मंडला: 8.5 डिग्री सेल्सियस
- खजुराहो: 8.2 डिग्री सेल्सियस
- उज्जैन: 9.8 डिग्री सेल्सियस
Comments (0)