मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सोमवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई। सीएम डॉ मोहन यादव सदन पहुंचे। सदन में मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधाससभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सत्र से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा भवन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया।
सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित
सीएम डॉ मोहन यादव भी विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले निधन का उल्लेख किया गया। दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Comments (0)