मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
कुएं में गिरी थी कार
दरअसल, रविवार की दोपहर मंदसौर में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद एक मारुति सुजुकी ईको सड़क किनारे बने कुंए में जा गिरी। कार मौजूद 14 लोगों में से 10 लोगो की मौत हो गई। घटना में बाइक चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही कुंए में गिरे हुए लोगों बचाने उतरे एक स्थानीय व्यक्ति मनोहर सिंह का शव भी बाद में कुंए से बरामद हुआ।
8 घंटे चला रेस्क्यू
करीब आठ घंटे से अधिक चले रेस्क्यू अभियान में शुरुआती समय में इको वाहन से निकलने वाली एलपीजी गैस से रेस्क्यू टीम को बेहद दिक्कतें आई। एसडीआरएफ जवान को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ जब उतारा गया तो उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ होने के चलते शवों को बाहर नहीं निकाला सके। लेकिन बाद में क्रेन के माध्यम से वाहन को शवों के साथ ही बाहर निकाला गया। घटना में घायल महिला ने बताया कि वो आंतरी माता दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे। डिप्टी सीएम ने जगदीश ने बताया कि घटना में कुल 12 लोगों का दुखद निधन हो गया है। साथ ही चार लोग घायल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Comments (0)