भोपाल।मध्यप्रदेश की उदयगिरि गुफाएं, बाग गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को UNESCO की Tentative List में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मध्यप्रदेश की 4 ऐतिहासिक धरोहरों को UNESCO की अस्थायी सूची में जगह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पुरासंपदा को वैश्विक पहचान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उदयगिरि गुफाएं, बाग गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिल रही है।
CM डॉ.मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिलना हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी मध्यप्रदेशवासी मिलकर अपनी विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को अधिक मजबूत करें।