लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है। चुनाव के पहले चरण में अब बस चंद दिनों का समय ही बचा है, इसी को लेकर सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी बीच आज यानी की शुक्रवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपने चुनाव पत्र की घोषणा कर दी है, जिसके बाद देशभर की राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो किया जारी
वहीं आज (5 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मौजूद रहे। आपको बता दें कि, इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 5 न्याय और 25 गारंटी को शामिल किया है। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को ‘न्याय पत्र’ का नाम दिया है।
घोषणा पत्र में किन 5 न्यायिक गारंटी की जिक्र किया गया है?
आज शुक्रवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस द्वारा जारी किए गए ‘न्याय पत्र’ में मुख्य तौर पर 5 न्यायिक गारंटी की बात की गई है जिसमें शामिल हैं – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’
कांग्रेस घोषणा पत्र से संबंधित जनसभाएं करेगी
वहीं 6 अप्रैल 2024 को जयपुर एवं हैदराबाद में घोषणा पत्र से संबंधित जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस रैली को सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। कांग्रेस के अनुसार, उसका घोषणापत्र पार्टी के 5 न्याय – ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- पर आधारित होगा।
Comments (0)