भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास पर राजनीतिक दलों के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है। आप नेता संजय सिंह ने विनेश फोगाट के मामले को लेकर इशारों ही इशारों में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
संजय सिंह ने कहा - ये विनेश का नहीं देश का अपमान है, विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है।