सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। TMC प्रमुख ने कहा कि, यदि मोदी सरकार सत्ता में वापस लौटती है, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। वहीं, उन्होंने विपक्ष के संयुक्त गठबंधन में शामिल होने को लेकर कहा कि, उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। वह बस इतना चाहती हैं कि, भाजपा के शासन का खात्मा हो।
ममता बनर्जी ने कहा कि, भाजपा ने बंगाल में कई टीमें भेजीं, मगर मणिपुर के लिए कोई भी केंद्रीय टीम नहीं पहुंचाई।