कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने KPCC की आम सभा की बैठक में संकेत दिया है कि, आने वाले दिनों में कैबिनेट में बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नई टीम बनाने के लिए कांग्रेस की राज्य इकाई को नया स्वरूप दिया जाएगा। आपको बता दें कि, डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
हमें कुछ मंत्रियों को पदमुक्त करना होगा
कांग्रेस नेता शिवकुमार ने कहा कि, हमें 2024 (लोकसभा चुनाव) और 2028 (अगले विधानसभा चुनाव) के लिए एक अच्छी नींव तैयार करनी होगी। हमें आने वाले दिनों में KPCC में सुधार करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, हमें कुछ मंत्रियों को पदमुक्त करना होगा। हमें निश्चित रूप से बनाना होगा परिवर्तन। ब्लॉक से जिले से KPCC स्तर तक हमें सुधार करना होगा और एक नई टीम बनानी होगी।
यह मेरी निजी राय है
वहीं KPCC की आम सभा की बैठक में अपने संबोधन में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से 2.5 साल के बाद नए चेहरों के लिए रास्ता बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आग अपने संबोधन में कहा, यह मेरी निजी राय है...मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करता है, हम नहीं। लेकिन पहली बार मंत्री बने लोगों को 2.5 साल बाद दूसरों के लिए जगह छोड़कर रास्ता बनाना अच्छा होगा।
हम राष्ट्र के लिए मॉडल बनेंगे
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि, हमारे लिए दूसरों से यह उम्मीद करना अच्छा नहीं है कि, वे बिना त्याग किए सिर्फ देखते रहेंगे। हम 5 गारंटी लागू करके पूरे देश के लिए एक मॉडल बन गए हैं। इसी तरह, 2.5 साल बाद दूसरों के लिए रास्ता बनाने की एक नई प्रथा शुरू करके, हम राष्ट्र के लिए मॉडल बनेंगे।
Comments (0)