प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचने पर महिलाओं ने आरती उतारकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'लखपति दीदी' सम्मेलन के दौरान उन 11 लाख लखपति दीदी को सम्मानित किया, जिन्होंने उनके तीसरे कार्यकाल के दौरान इस मुकाम को हासिल किया है।
क्या है लखपति दीदी योजना?
लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने योग्य बनाया जाता है। योजना महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत करती है।