देश के कई प्रदेशों में भारी बारिश का मंजर छाया हुआ है। भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो रही है, नदी नाले उफान पर है, जगह-जगह पानी जमा है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी हो रही लगातार बारिश के कारण मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा बारिश के हालातों को देखते हुए आज 19 जुलाई के लिए पालघर, रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है।