राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है। इंद्रेश कुमार ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि, भारत अपनी भूमि की रक्षा करने में सक्षम है और देश के लोगों, सरकार तथा सेना ने चीन और पाकिस्तान की शरारती गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि, पाकिस्तान ने 1947, 1965, 1971 और 1999 में भारत के साथ युद्ध लड़े और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।