ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, राजनीति उनका क्षेत्र नहीं है तथा उन्हें इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि, सोमवार को हुई शंकराचार्य तथा पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुलाकात के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि, उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है।
संजय निरुपम ने कहा कि, मैं शंकराचार्य से कहना चाहता हूं कि, आप धर्म और अध्यात्म पर बोलते हैं तथा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।