पंजाब की मान सरकार ने आज यानी की बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने को मंजूरी दे दी। पेट्रोल पर वैट 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इस संबंध में निर्णय यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि, पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।