New Delhi: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के केयरटेकर ने संसद मार्ग थाने में घर में तोड़फोड़ की शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि कल शाम 5 बजे किसी ने ओवैसी के घर के दरवाजे का कांच तोड़ दिया। मामले की शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पहुंचे और मौके से सुबूत इकठ्ठा किए। फिलहाल पुलिस आस-पास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस घटना की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के दिल्ली स्थित सरकारी आवास के केयरटेकर ने संसद मार्ग थाने में घर में तोड़फोड़ की शिकायत की है।