भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि, इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम भी इंडिया है। ऐसा दिशाहीन विपक्ष आजतक नहीं देखा। महज इंडिया नाम लगा लेने से कुछ नहीं होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ईस्ट इंडिया ने भी नाम में इंडिया जोड़ा था। लगता है विपक्ष का लंबे समय तक सत्ता में आने का इरादा नहीं है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।”
भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर पलटवार किया है।
Comments (0)