Delhi Dengue Cases: 'राष्ट्रीय डेंगू दिवस' पर दिल्ली नगर निगम ने 5 महीने के लिए दिल्ली में डेंगू रोकथाम अभियान चलाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस, मंगलवार (16 मई) को दिल्ली के सिविक सेंटर में एक सत्र का आयोजन किया गया। मेयर शैली ओबेरॉय ने घोषणा की कि डीएमसी (डेगू, मलेरिया, चिकनगुनिया) रोकथाम कार्यक्रम शुरू हो गया है। निगम इसे 5 महीने तक चलाएगा। यह अभियान मुख्य रूप से अनाधिकृत बस्तियों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में जन जागरूकता के माध्यम से व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
डेंगू मामलों में कमी लाने के लिए काम करेगी एमसीडी
इस अभियान के लिए डीबीसी कर्मचारी और फील्ड वर्कर काम करेंगे ताकि इस साल डेंगू के केसों में कमी आ सके। इस अभियान के दौरान जन-स्वास्थ्य विभाग ने आईईसी (इन्फोर्मेशन,एजूकेशन और कम्युनिकेशन) के जरिए जन-साधारण के बीच हैंडबिल, स्टीकर, बैनर, पोस्टर, विज्ञापन के द्वारा मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जन जागरूकता विकसित की जाएगी।
लोगों में फैलाई जाएगी जागरूकता
मेयर शैली ओबेरॉय ने इस बात को कहा कि 'इस साल दिल्ली नगर निगम निश्चित रूप से डेंगू की केसों में कमी लाकर दिखाएगा और दिल्ली की जनता की रक्षा करेगा।' इस अभियान के लिए निगम विद्यालयों के 8.50 लाख बच्चों को भी जोड़ा जायेगा, ताकि बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके।
Read More: हमारी पार्टी का मजाक बनाने वाले को जनता ने थमाया कटोरा, अनुप्रिया का आजम खान पर निशाना
Comments (0)