आज यानी की रविवार को देशभर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। आपको बता दें कि, इसका वीडियो भी सामने आया है।
गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है।