बीजेपी ने बिहार का नया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बनाया है। ऐसे में अब जायसवाल बीजेपी बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते नजर आएंगे। गुरुवार को बीजेपी ने इस बात की औपचारिक घोषणा की है। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. दिलीप जायसवाल, सदस्य, विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में भी बड़ा बदलाव किया गया है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदले हैं।
इन राज्यों के बदले प्रभारी
बीजेपी ने इसके साथ ही 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं। पार्टी ने असम में हरीश द्विवेदी को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। चंडीगढ़ में अतुल गर्ग, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में अरविंद मेनन, राजस्थान में राधा मोहन दास अग्रवाल और त्रिपुरा में डॉ, राजदीप रॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। pic.twitter.com/Zpu7ag21EW
— BJP (@BJP4India) July 25, 2024
Comments (0)