VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, जिस तरह से मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई है यह बहुत दु:ख की बात है। इस दुख की घड़ी में हम सब मुकेश सहनी के साथ हैं। हम सब कभी कल्पना नहीं कर सकते कि, उनकी हत्या इस तरह होगी। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार सुशासन के रास्ते पर चलती है अपराधी से कोई समझौता नहीं करती है यह घटना जिसने भी किया है उस पर कार्रवाई की जाएगी।