पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हिंसा के साए में हो रहे हैं। ऐसे में कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश और उसपर सुप्रीम कोर्ट की मुहर के बाद बंगाल में केंद्रीय बलों कि, तैनाती की गई है। जो शायद राज्य की सीएम ममता बनर्जी को पसंद नहीं आई है। अदालत ने कहा कि, हिंसा तो हो रही है, केंद्रीय बलों से आपको क्या समस्या है ? यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को यथावत रखा था।
ममता सरकार का आरोप है कि, BSF केंद्र सरकार के कहने पर मतदाताओं को डरा-धमका रही है। वहीं, BSF ने ममता सरकार के आरोपों को निराधार बताया है।