दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर है। दिल्ली में नदी का जलस्तर 204.50 मीटर के चेतावनी के निशान को पार गया है।
केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.39 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह 30,153 क्यूसेक दर्ज किया गया। जिसे मानसून के मौसम के दौरान मध्यम माना जाता है।

Comments (0)