राम मंदिर के सवाल पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव ने कहा कि, पहले मंदिर निर्माण पूरा हो जाए तो फिर वह जरूर दर्शन करेंगे। सपा नेता ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के लोग अदालत, संविधान, लोकतंत्र को नही मानते, न्यायालय के फैसले का इंतजार कर नहीं सकते।
शिवपाल यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ज्ञानवापी पर दिया गया बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।