New Delhi: कांग्रेस ने रविवार को मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर करारा हमला किया। पार्टी ने सीएम बीरेन सिंह से सवाल पूछा कि मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित राज्य के हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से भी मुलाकात की? दरअसल, बीरेन सिंह ने एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया था।
कांग्रेस ने रविवार को मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पर करारा हमला किया। पार्टी ने सीएम बीरेन सिंह से सवाल पूछा कि मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित राज्य के हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग से भी मुलाकात की?