प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 अगस्त को केरल के वायनाड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वायनाड में भूस्खलन से मची तबाही वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बता दें, हाल ही में वायनाड में भारी बारिश से भूस्खलन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। केरल के वायनाड में यह प्राकृतिक आपदा 30 जुलाई को हुई थी। इस घटना में 420 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा 150 लोगों के लापात होने की पुष्टि की गई है। जबकि, 273 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सूजीपारा इलाके में सनराइज वैली के जंगल में सेना के जवानों, एसओजी अधिकारियों और वन अधिकारियों की स्पेशल टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 10 अगस्त को केरल के वायनाड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वायनाड में भूस्खलन से मची तबाही वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।