पीएम मोदी ने आज यानी की रविवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम ने उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा है कि, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है। वहीं कांग्रेस नेता खड़गे ने शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। पीएम के इस पोस्ट पर खड़गे ने लिखा, "शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मोदी जी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज 82 वर्ष के हो गए। खड़गे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था।