मानसून की वापसी का समय है, लेकिन मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के पहले 15 दिन बादल जमकर बरसे, जबकि इस समय तक मानसून ढीला पड़ जाता था। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आज राजस्थान और दिल्ली-NCR में भी बादल बरसेंगे। हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट है। बीते दिन पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हुई। आज भी बंगाल, बिहार, समेत कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। बावजूद इसके राजधानी में उमस से लोग परेशान रहें। वहीं आज सुबह ठंडी हवाएं चल रही थीं। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
मानसून की वापसी का समय है, लेकिन मानसून जाने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर के पहले 15 दिन बादल जमकर बरसे, जबकि इस समय तक मानसून ढीला पड़ जाता था।