मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम विभाग ने पूरे भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में हल्की और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार से शनिवार तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार तक बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार से शुक्रवार तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

Comments (0)