केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को संसद कार्यवाही के दौरान मणिपुर को लेकर कांग्रेस पर बिफर पड़ीं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मणिपुर में हिंसा भड़काने का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में राहुल गांधी ने आग लगाई है। स्मृति ईरानी ने ये हमला राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद के एक सवाल के जवाब में किया।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में मौजूद थीं, तभी पश्चिम बंगाल से कांग्रेस की सांसद अमी याग्निक ने स्मृति ईरानी से सवाल किया कि वे और मंत्रिमंडल में मौजूद उनकी महिला सहयोगी मणिपुर के मुद्दे पर कब बोलेंगी?