कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामले ने देश भर का ध्यान खींचा है। कर्नाटक के राजस्व विभाग ने हाल ही में एक दस्तावेज़ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। विभागीय दस्तावेज में कहा गया है कि पिछले 15 महीनों में कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है। राजस्व विभाग ने किसानों की इन आत्महत्याओं के लिए मुख्य कारणों में गंभीर सूखा, फसल का नुकसान और भारी कर्ज को शामिल किया है।
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आज पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, 1200 किसानों ने कर्नाटक में आत्महत्या की लेकिन क्या राहुल गांधी आपने कभी कोई चिंता जताई?