वित्त मंत्री ने रोजगार पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है. उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस रोजगार बढ़ाने पर हैं. बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान पर जोर है. सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया गया है.
वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का फोकस रोजगार पैदा करने पर है. सरकार रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से 5 स्कीम लेकर आएगी जिनसे युवाओं को फायदा होगा.