विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों का दल आज यानी की शनिवार को मणिपुर जा रहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीखा निशाना साधा है। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल और राजस्थान भी जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अधीर रंजन को सांसदों के साथ बंगाल की स्थिति भी देखनी चाहिए।
ममता गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देती हैं
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, पश्चिम बंगाल में जिनकी हत्या हुई, विपक्ष के सांसदों को उनके घरों पर भी जाना चाहिए। ठाकुर यही नहीं रुके आगे विपक्ष पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि, इन सांसदों को राजस्थान जाकर वहां की स्थिति भी जाननी चाहिए। वहीं आगे ममता सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में ममता जी की नाक के नीचे पंचायत चुनाव में हिंसा हुई। वे गुंडों और अपराधियों को संरक्षण देती हैं। ममता जी का समय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।
क्या राजस्थान जाएगा विपक्षी गठबंधन- अनुराग ठाकुर
बीजेपी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि, मणिपुर गए 'इंडिया गठबंधन' के सांसदों का यह दिखावा मात्र है। जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि, मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि, क्या वे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं। राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया। क्या INDIA गठबंधन राजस्थान भी जाएगा?
Comments (0)