विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत में हर एक घंटे में कम से कम 26 से 27 लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसकी वजह से अब एक बार फिर डर का माहौल बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 640 नए मामले दर्ज किए गए। अब देश भर में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में एक मौत भी दर्ज की गई है।
कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने सबसे अधिक चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि, संक्रमण में यह उछाल JN.1 के कारण है, जो कोविड के ओमिक्रॉन संस्करण के वंश से है।