उत्तरप्रदेश में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी बीच राज्य की बीजेपी सरकार के एक आदेश ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। सीएम योगी के इस आदेश पर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि, योगी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि, कांवड़ रूट पर मौजूद सभी दुकानदारों को दुकान पर अपना नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है।
अलीगढ़ एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि, कांवड़ यात्रा को लेकर जो निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन करवाया जा रहा है।