एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह वर्तमान में वायुसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं. वह 30 सितंबर, 2024 की दोपहर से अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में एयर चीफ मार्शल का पद संभाल लेंगे. वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर, 2024 को पदमुक्त होंगे.
एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था. इस बड़ी जिम्मेदारी से पहले एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने 1 फरवरी 2023 को भारतीय वायु सेना के 47वें उप प्रमुख का पद संभाला था. पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि नए वायु सेना प्रमुख के लिए अमरप्रीत सिंह का नाम ही आगे आ सकता है.

Comments (0)