हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण सज चुका हैं। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया हैं। जहां नेता एक दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हैं। इसी क्रम में भिवानी में आयोजित 'टाउनहॉल' में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया।
केजरीवाल पीएम मोदी के सामने नहीं झुकेंगे
सुनीता केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी व बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के सामने नहीं झुकेंगे। बीजेपी विरोधियों को जेल में डालती है। भारतीय जनत पार्टी को सिर्फ सत्ता का लालच है। बीजेपी को पार्टियां तोड़ना आता है। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने खुद को हरियाणा की बहू-बेटी बताया।
सुनीता केजरीवाल ने और क्या कहा?
दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, मुझे आप सभी को देखकर बहुत शक्ति मिल रही है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को 10 साल हो गए, मैं आप लोगों से पूछना चाहती हूं कि, क्या आपके बच्चों की शिक्षा में बीते 10 सालों में सुधार हुआ? क्या सरकारी स्कूल अच्छे हुए? क्या आपके इलाके में कोई अच्छा सरकारी हॉस्पिटल है? जहां अच्छा इलाज होता हो और दवाइयां फ्री मिलती हों ?
क्या आपके घर में 24 घंटे बिजली आती है?
अपने इस संबोधन में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, क्या आपके घर में 24 घंटे बिजली आती है? या फ्री है? ऐसा कुछ नहीं होता है। हर इलाके में बिजली, गैस और पानी की तंगी है। उन्होंने आगे दिल्ली की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, मैं आपको बताना चाहती हूं कि, दिल्ली और पंजाब में ये सभी काम हो रहे हैं। इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार स्कूल अच्छे और शानदार हो गए हैं। वहां पर बच्चों का भविष्य अच्छा बन रहा है। सरकारी अस्पताल शानदार हो गए हैं, जहां इलाज अच्छा हो रहा है।
ऐसा दिल्ली और पंजाब में हो रहा है
उन्होंने आगे दिल्ली सरकार की योजनाओं की गिनती गिनाते हुए कहा कि, दिल्ली में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। आप सबको किसी छोटी बीमारी के लिए अस्पताल नहीं जाना होगा। मोहल्ला क्वीनिक में फ्री और अच्छा इलाज हो जाएगा। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, महिलाओं के लिए बस में यात्रा फ्री है। बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा का इंतजाम है। अब हर महीने हर महिला को हजार-हजार रुपए देने की योजना है। आपके घर में हर महीने करीब 3 से 4 हजार रुपए की बचत होगी। ऐसा दिल्ली और पंजाब में हो रहा है।
Comments (0)