हिमाचल प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच अब राज्य में शांति बहाल होती दिख रही है। इस बीच हिंदू संगठनों द्वारा 14 सितंबर 2024 को हिमाचल बंद का आह्वान किया गया है। आपको बता दें कि, 14 सितंबर को 2 घंटे के लिए हिंदू संगठनों ने हिमाचल बंद का आह्वान किया है।
14 सितंबर को हिमाचल में बंद का आह्वान
दरअसल हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत मंत्री और संजौली में आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे गौतम ने कहा कि, पुलिस ने संजौली में प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बर व्यवहार किया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाई। इसी के विरोध में अब 14 सितंबर को बंद का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही गौतम ने व्यापारियों से अपील की कि, 14 सितंबर को सभी लोग सुबह 10 बजे से 1.30 बजे तक दुकानों को बंद कर अपना विरोध दर्ज कराएं। हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत मंत्री ने कहा कि, व्यापारियों द्वारा प्रशासन को यह बताने की जरूरत है कि अगर हिंदुओं के साथ किसी तरीके से अगर द्वेषपूर्ण व्यवहार होगा तो इसे हिंदू सहन नहीं करेगा।
क्या हुआ था 11 सितंबर को?
आपको बता दें कि, इससे पहले 11 सितंबर की सुबह संजौली में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे और हालात को देखते हुए शिमला जिला प्रशासन ने धारा 163 को लागू कर दिया था। इसके तहत यहां पांच ये पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई थी। बावजूद इसके भारी संख्या में प्रदर्शनकारी संजौली में जुटे। इसके बाद ढली टनल से बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी संजौली की ओर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठी चार्ज की और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया।
Comments (0)