New Delhi: मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रेखा करीब आने से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को भी राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन के समय बादल गहराए भी, लेकिन कुछ ही देर बाद धूप निकल आई। इस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दोनों ही इस समय के सामान्य तापमान हैं। हवा में नमी का स्तर 95 से 67 प्रतिशत तक रहा। इसी के चलते लोगों को ज्यादा उमस महसूस हुई। हालांकि कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी हुई।
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रेखा करीब आने से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।