इन दिनों पूरे भारत में बारिश ने कोहराम मचा रखा हैं। ज्यादातर प्रदेशों में भारी बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन बहुत प्रभावित हो गया हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश ने सबसे ज्यादा तवाही मचाई हैं। वहीं देश के कई राज्य इन दिनों आसमान से बरस रही आफत से परेशान हैं। पहाड़ दरक रहे हैं तो मैदानी इलाकों में नदियों ने रौद्र रूप अपना रखा है।
पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है
आपको बता दें कि, उत्तराखंड के पौड़ और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। वहीं, राज्य के कई इलाकों में भूस्खलन के बाद मार्ग बंद रास्ते भी बाधित है। वहीं चंपावत जिले में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कठार गांव में दो मत्स्य तालाब टूट गए जिस कारण मत्स्य पालक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मत्स्य पालक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, अत्यधिक बारिश की वजह से तालाब की ओर आने वाली नहर और पाइपलाइन बहने के कारण तालाब में पानी नहीं पहुंच पाया जिस कारण उनकी रेनबो ट्राउट प्रजाति की लगभग 7 कुंटल मछलियां मर गई जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा।
बारिश के चलते मत्स्य पालक को हुआ नुकसान
उन्होंने आगे बताया है कि, इन मछलियों को बाजार में 700 से 800 किलो के हिसाब से बेचा करते थे। मत्स्य पालक ने नुकसान की सूचना मत्स्य विभाग के अलावा आपदा नियंत्रण कक्ष में दे दी है, तथा मुआवजा देने की मांग करी है। उन्होंने कहा कि, उनके रोजगार का यही एक जरिया था। वहीं वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक के एस बगड़वाल ने बताया कि, नुकसान की भरपाई के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
Comments (0)