जम्मू रीजन में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा करेंगे। आर्मी चीफ यहां जम्मू में सेना के अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे। इसके अलावा वह सुरक्षा हालातों की समीक्षा भी करेंगे। सेना प्रमुख जम्मू में तैनात सेना के अधिकारियों और जवानों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि जम्मू में लगातार हो रही आतंकी वारदातों के बीच लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं। एक तरफ जहां जम्मू रीजन में सेना के जवानों की संख्या बढ़ाने का फैसला हुआ है, वहीं खुफिया सूचनाओं को फौरन साझा करने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर यानी MAC में सुधार किया जा रहा है।
आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे। बता दें कि जम्मू इलाके में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख का यह दौरान अहम माना जा रहा है।