यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के ‘इंडिया' गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि, नाम बदलने से ''उनका (विपक्ष का)'' मूल स्वभाव नहीं बदलेगा। वहीं एक अन्य ट्वीट में, सीएम ने कहा कि, कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा। अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी। नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा। ऐसे ही इंडिया नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी।
यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के ‘इंडिया' गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि, नाम बदलने से ''उनका (विपक्ष का)'' मूल स्वभाव नहीं बदलेगा।