मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अग्निवीरों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर यह घोषणा की। हालांकि, यह आरक्षण कितना होगा और कैसे दिया जाएगा, यह अभी निर्धारित किया गया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत कोटा और आयु में पांच साल की छूट की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री ने लद्दाख में अपने संबोधन में भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जो संकल्प लिया है, उसका अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

Comments (0)