जम्मू कश्मीर में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्टेज से भाषण देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगे से फोन पर बातचीत करके उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल चाल जाना है। बता दें, जम्मू कश्मीर के जसरोटा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्टेज पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। फिर उन्हें बोलते समय बेचैनी महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें चक्कर आ गए। स्टेज पर उन्हें असंतुलित होता देख कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कुर्सी पर बैठाया। फिर खरगे को कमरे में आराम करने के लिए पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरो ने उनकी जांच की।
जम्मू कश्मीर में रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्टेज से भाषण देते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।