दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है । वहीं दूसरी ओर आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी आतिशी को महज एक कठपुतली करार दे रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने भी आप प्रमुख केजरीवाल पर निशाना साधा है।
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि, छह महीने से दिल्ली बिना मुख्यमंत्री के चल रही है। अरविंद केजरीवाल का अपना ईगो बड़ा है।