2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी तैयारियाँ में जुटी हुई है। उत्तरप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि, लोग हमारे साथ लगातार जुड़ रहे हैं। पार्टी की विचारधारा, सरकार के कामों के साथ हैं लोग।
कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री योगी का अधिकार है
वहीं आगे उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर बात करते हुए कहा कि, कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री योगी का अधिकार है, जो भी केंद्रीय नेतृत्व का आदेश होगा वो किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जल्द जारी होगी। राजनीति में हमेशा संभावनाएं बनी रहती है। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि, मणिपुर में जो हुआ वो देश भर को शर्मिंदा करने वाला। मुझे पूरा भरोसा है केंद्र सरकार वहां शांति स्थापित करेगी।
योगी सरकार 35 करोड़ पौधे लगाएगी
आपको बता दें कि, आज योगी सरकार 35 करोड़ पौधे लगाएगी। इसमें से 30 करोड़ पौधे शनिवार व शेष 5 करोड़ पौधे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लगेंगे। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर व मुजफ्फरनगर में पौधरोपण करेंगे। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल संस्कृति विश्वविद्यालय, छाता, मथुरा में पौध लगाएंगी। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विदुर कुटी आश्रम बिजनौर व 12.30 बजे शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर में पौधरोपण करेंगे। साथ ही योगी सरकार के मंत्री भी शनिवार को विभिन्न जनपदों में पौधरोपण करेंगे। योगी सरकार 6 साल में 135 करोड़ पौधे रोप चुकी है।
Comments (0)