बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यदव ने दावा किया था कि, अगर विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार हमारे सामने रहेंगे तो आरजेडी और मजबूत होगी। गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ जाएंगी। तेजस्वी यादव के इस बयान पर JDU नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जोरदार पलटवार किया और कहा कि, उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए और वह ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में जो उनकी चाहत है वह नहीं लिखी हुई है।
बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीते दिनों राज्य की राजधानी पटना में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन था। जिसमें पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे।