BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने ममता सरकार पर आरोप लगाया है कि, ममता बनर्जी-नीत पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है और उसे (तृणमूल कांग्रेस) इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की महिला शाखा की नेताओं से मिलने यहां आईं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती ने कहा कि, एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर हजारों की संख्या में महिलाएं मार्च कर रही हैं।
श्रीनिवासन ने आगे कहा कि, जहां तक कोलकाता में डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या का मामला है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के महत्व को नहीं समझ रही है। BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, महिला प्रदर्शनकारी उस महिला डॉक्टर के लिए न्याय की आवाज उठा रही हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, अहंकारी ममता बनर्जी सरकार इस मुद्दे की संवेदनशीलता को नहीं समझ रही है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
Comments (0)