लोकसभा में कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के खुलेआम अमृतपाल सिंह का समर्थन करने पर बीजेपी हमलावर हो गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता के बयान पर पलचवार करते हुए कहा है कि, एक पूर्व मुख्यमंत्री देशद्रोही की तरह व्यवहार कर रहे हैं और सदन के माध्यम से पूरे देश को गुमराह कर रहे हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि, किसानों पर NSA लगाया गया है, लेकिन असल में यह किस पर लगाया गया है, यह उन पर लगा है जो देश और पंजाब को तोड़ना चाहते थे। एक पूर्व मुख्यमंत्री ने देश और पंजाब को तोड़ने की बात कही, कांग्रेस और राहुल गांधी उनके सामने बैठे थे और उनसे यह कहलवा रहे थे। जब हमने उनसे सदन में सबूत लाने के लिए कहा तो वे बैकफुट पर चले गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। उनके कारण कांग्रेस पार्टी और पूरा INDI गठबंधन शर्मिंदा हुई।
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बयान...
लोकसभा में कांग्रेस ने खुलेआम अमृतपाल सिंह का समर्थन किया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में कहा कि, अमृतपाल सिंह पर जबदस्ती NSA लगाकर उसे जेल भेजा गया। चन्नी ने कहा कि, अमृतपाल सिंह लाखों वोट पाकर लोकसभा पहुंचे हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा में बोलने से रोकना फ्रीडम ऑफ स्पीच का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को बोलने से रोकने का मतलब लाखों लोगों के आवाज को रोकना है।