भारत सरकार ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए I4C अभियान शुरू किया है। अब इस अभियान में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार की पहल में सक्रिय भागीदारी के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा है कि अमिताभ की भागीदारी से भारत को साइबर-सुरक्षित राष्ट्र बनाने के मिशन में और तेजी आएगी।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भारत को साइबर सुरक्षित बनाने के लिए I4C के अभियान को ज्वाइन कर लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए अमिताभ बच्चन को धन्यवाद कहा है।