असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने आज यानी की मंगलवार को नागांव में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में कहा कि, वह पक्षपात करेंगे और ‘मियां’ मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे।
जनसंख्या संतुलन तेजी से समाप्त हो रहा है
आपको बता दें कि, 15 अगस्त को भी सीएम हिमंत विश्व शर्मा मुस्लिम समुदाय को लेकर सख्त बयान दे चुके हैं। तब सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि, असम राज्य का भविष्य सुरक्षित नही हैं क्योंकि इस राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जनसंख्या संतुलन तेजी से समाप्त हो रहा है।
जनसंख्या कंट्रोल में रखा जाता तो...
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने विधानसभा में कहा कि, वह पक्षपात करेंगे। सीएम ने आगे कहा है कि, अगर जनसंख्या वृद्धि को कंट्रोल में रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती। आपको बता दें कि, विपक्ष के कुछ नेताओं ने सीएम हिमंत विश्व शर्मा पर ‘पक्षपात का आरोप’ लगाया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि, मैं पक्षपात करुंगा। आप क्या कर सकते हैं ?
लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे?
सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने आगे सदन में विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि, लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे? ताकि मियां मुस्लिम असम पर कब्जा कर लें? हम ऐसा नहीं होने देंगे। तीखी नोकझोंक के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य आसन के करीब आ गए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी को कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Comments (0)